छत्तीसगढ़ में सभी यात्री बसों में VLTD अनिवार्य, 15 दिन में लगाना होगा ट्रैकिंग डिवाइस

रायपुर। छत्तीसगढ़ में यात्री सुरक्षा बढ़ाने के लिए परिवहन विभाग ने सभी यात्री बसों में वाहन लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (VLTD) लगाना और उसे सक्रिय रखना अनिवार्य कर दिया है। जिन बसों में यह डिवाइस नहीं लगी है, उनमें 15 दिनों के भीतर इसे स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं।

परिवहन विभाग के अनुसार, राज्य मुख्यालय के कमांड एवं कंट्रोल सेंटर से बसों की रियल-टाइम निगरानी की जाएगी। साथ ही यात्री ‘संगवारी’ ऐप के जरिए बसों की लाइव लोकेशन भी देख सकेंगे।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि तय समयसीमा के बाद भी नियमों का पालन नहीं करने वाले बस संचालकों के खिलाफ मोटरयान अधिनियम, 1988 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

You May Also Like

More From Author