रावतपुरा कॉलोनी फेज-2 में 40 मकानों पर चला बुलडोजर, नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने निगम पर उठाए सवाल

रायपुर। राजधानी के रावतपुरा कॉलोनी फेज-2 में नगर निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए करीब 40 मकानों को हटाया। निगम की ओर से यह कार्रवाई स्वीकृत लेआउट के बाहर किए गए निर्माण और जलभराव समेत अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़ी शिकायतों के बाद की गई।

नगर निगम की जोन-6 टीम ने संबंधित लोगों को नोटिस जारी करने के बाद कार्रवाई की। अधिकारियों के अनुसार, इन निर्माणों के कारण इलाके में जल निकासी, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं को लेकर परेशानी सामने आ रही थी।

कार्रवाई के बाद नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यदि निर्माण नियमों के विपरीत था तो निर्माण के शुरुआती चरण में ही कार्रवाई की जानी चाहिए थी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका की जांच की मांग की।

आकाश तिवारी ने कुछ मामलों में बिल्डरों और नगर निगम के अधिकारियों के बीच कथित मिलीभगत का आरोप भी लगाया। उन्होंने ऐसे बिल्डरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, जिनसे मकान खरीदने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है।

उन्होंने कहा कि अतिक्रमण या नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन यह भी जांच जरूरी है कि निर्माण होने तक संबंधित विभागों की नजर इस पर क्यों नहीं पड़ी। मामले को लेकर जल्द प्रदर्शन किए जाने की बात भी कही गई है।

You May Also Like

More From Author