रायपुर। छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग और आईआईटी मद्रास के सड़क सुरक्षा उत्कृष्टता केंद्र (CoERS) के संयुक्त तत्वावधान में रायपुर में डेटा-आधारित हाइपरलोकल इंटरवेंशन पर कार्यशाला आयोजित की गई। इस दौरान दोनों संस्थानों के बीच सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।
योजना के तहत दुर्घटना डेटा का विश्लेषण कर ब्लैक स्पॉट की पहचान की जाएगी और कम लागत वाले इंजीनियरिंग उपायों के जरिए सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाया जाएगा। पहले चरण में सड़क दुर्घटना की दृष्टि से संवेदनशील 10 जिलों में इस परियोजना की शुरुआत होगी।
परिवहन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल दुर्घटनाएं कम करना नहीं, बल्कि सुरक्षित सड़क व्यवस्था विकसित करना है। वहीं परिवहन सचिव एस. प्रकाश ने बताया कि ‘संजय’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से दुर्घटना संभावित स्थलों की वैज्ञानिक पहचान कर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।


