रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजस्व विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभाग ने 57 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का तबादला करते हुए नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं।
तबादले के बाद कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां और कार्यक्षेत्र बदल जाएंगे। अलग-अलग तहसीलों में अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। तबादले से संबंधित पूरी सूची विभागीय आदेश में जारी की गई है।


