राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा का लोकगीत गाते वीडियो वायरल, छत्तीसगढ़ी संस्कृति से जोड़ा संदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में मंत्री अपने साथियों के साथ हारमोनियम बजाते हुए प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी जनकवि स्व. लक्ष्मण मस्तुरिया का लोकगीत “मोर संग चलव जी…” गाते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में अरुण सेन तबला और मृणाल नायक वाद्य यंत्र पर संगत करते दिखाई दे रहे हैं। मंत्री टंकराम वर्मा का यह अंदाज सोशल मीडिया पर लोगों को खूब पसंद आ रहा है। वे पहले भी कई अवसरों पर छत्तीसगढ़ी लोकगीतों के माध्यम से प्रदेश की संस्कृति और लोक परंपराओं को बढ़ावा देते नजर आ चुके हैं।

You May Also Like

More From Author