प्रदेश के 32 हजार से अधिक स्कूलों को मिली 84.29 करोड़ की सौगात, संचालन के लिए जारी हुआ अनुदान

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने स्कूली शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बड़ा फैसला लिया है। राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा ने प्रदेश के प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के संचालन एवं रखरखाव के लिए 84 करोड़ 29 लाख 90 हजार रुपये की अनुदान राशि स्वीकृत की है।

जारी आदेश के अनुसार, इस राशि का उपयोग प्रदेश के 32,295 सरकारी स्कूलों में दैनिक संचालन, रखरखाव और आवश्यक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए किया जाएगा। सरकार का उद्देश्य विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण और सुचारू संचालन सुनिश्चित करना है।

You May Also Like

More From Author