छत्तीसगढ़ के 4 शहरों में चलेंगी 240 इलेक्ट्रिक बसें, 11 अक्टूबर को होगा समझौता

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग-भिलाई और कोरबा में 240 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की तैयारी है। प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत 11 अक्टूबर 2026 को उप मुख्यमंत्री अरुण साव की मौजूदगी में संबंधित नगर निगमों और चयनित एजेंसी चार्टर्ड स्पीड लिमिटेड के बीच समझौता होगा।

योजना के तहत रायपुर को 100, दुर्ग-भिलाई और बिलासपुर को 50-50, जबकि कोरबा को 40 इलेक्ट्रिक बसें मिलेंगी। इन बसों में ऑनलाइन टिकट, मोबाइल से किराया भुगतान और सुरक्षा के लिए कैमरों जैसी सुविधाएं होंगी। इस पहल का उद्देश्य शहरों में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाना है।

You May Also Like

More From Author