Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

गरियाबंद में आदिवासी भूख हड़ताल रंग लाई: 13 वन ग्राम बनेंगे राजस्व ग्राम, प्रशासन ने 6 मांगों पर दी सहमति

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में आदिवासी अधिकारों और मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर चल रही अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल आखिरकार रंग लाई। लगभग 60 घंटे तक चले धरने के बाद जिला प्रशासन ने आदिवासी नेताओं की 10 में से 6 मांगों को स्वीकार कर लिया है। इसके बाद शुक्रवार रात एसडीएम पंकज डाहिरे ने मंच पर पहुंचकर जूस पिलाकर भूख हड़ताल खत्म करवाई।

यह हड़ताल जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम और लोकेश्वरी नेताम की अगुवाई में बुधवार सुबह 8 बजे से शुरू हुई थी। जैसे-जैसे दोनों नेताओं की तबीयत बिगड़ती गई, आदिवासी विकास परिषद का प्रतिनिधिमंडल कलेक्टर भगवान उईके से मिला और समाधान की दिशा में पहल की गई।

प्रमुख मांगों पर प्रशासन की सहमति:

आंदोलन अभी स्थगित, खत्म नहीं – संजय नेताम

जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम ने साफ किया कि आंदोलन को खत्म नहीं किया गया है, सिर्फ स्थगित किया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन द्वारा वादों को पूरा नहीं किया गया, तो आंदोलन को फिर से शुरू किया जाएगा।

एसडीएम पंकज डाहिरे ने कहा कि प्रशासन ने 10 में से 6 मांगों पर सहमति जताई है और उन्हें प्राथमिकता में रखकर कार्यान्वित किया जाएगा। भूख हड़ताल को सफलतापूर्वक समाप्त कर दिया गया है।

Exit mobile version