रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। जुलाई के अंतिम सप्ताह में कुछ क्षेत्रों में बारिश हो रही है, जबकि मध्य हिस्सों में कम वर्षा के कारण तापमान बढ़ने लगा है। मौसम विभाग ने रविवार के लिए प्रदेश के कई जिलों में बारिश, तेज हवाओं और आकाशीय बिजली को लेकर अलर्ट जारी किया है।
रायपुर 33 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। विभाग के अनुसार रविवार को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक की संभावना है। राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
मौसम विभाग ने रायपुर, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़ और बिलासपुर में तेज हवाएं (60–80 किमी/घंटा), आकाशीय बिजली और बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं प्रदेश के कई अन्य जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।


