छत्तीसगढ़ में अगले दो दिन भारी बारिश के आसार, कई जिलों में ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी

रायपुर। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र का असर छत्तीसगढ़ में दिखाई दे रहा है। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई हिस्सों में शनिवार को अच्छी बारिश हुई, जबकि बस्तर और बिलासपुर संभाग के कई जिलों में भी झमाझम बारिश दर्ज की गई। हालांकि, प्रदेश में अब भी सामान्य से 46 प्रतिशत कम वर्षा हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, रायपुर, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम समेत कई जिलों के लिए ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में तेज हवा, मेघगर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है।

राजधानी रायपुर में रविवार को भी बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

You May Also Like

More From Author