छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में बारिश और बिजली का अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून फिर सक्रिय हो गया है। रायपुर समेत कई जिलों में पिछले 24 घंटे में हल्की से मध्यम बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले 7 दिनों तक उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ में बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से बारिश की गतिविधियां और बढ़ सकती हैं।

बीते 24 घंटे में रामचंद्रपुर में सबसे अधिक 5 सेमी बारिश दर्ज की गई। प्रदेश में मौसमी बारिश सामान्य से 8 प्रतिशत कम है। अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री और पेंड्रा रोड में न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

रायपुर में बारिश के आसार

रायपुर में 23 अगस्त को आसमान में बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर बारिश व गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली को लेकर अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। लोगों को गरज-चमक के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

You May Also Like

More From Author