भूपेश बघेल के AI फेक वीडियो पर महिला आयोग सख्त, लिया स्वतः संज्ञान

रायपुर: सोशल मीडिया पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जुड़े कथित ‘फेक’ और AI आधारित आपत्तिजनक वीडियो मामले में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक ने इसे गंभीर बताते हुए कहा कि यह न केवल एक सार्वजनिक व्यक्तित्व की छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास है, बल्कि महिलाओं की गरिमा को भी ठेस पहुंचाता है।

आयोग ने साइबर सेल को वीडियो की जांच कर स्रोत का पता लगाने और वायरल करने वालों की पहचान करने के निर्देश दिए हैं। वहीं दुर्ग एसपी को तुरंत FIR दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने को कहा गया है।

साथ ही पुलिस और साइबर सेल को 7 दिनों के भीतर पूरी रिपोर्ट प्रस्तुत करने का अल्टीमेटम दिया गया है। आयोग ने चेतावनी दी है कि डिजिटल माध्यम से किसी की छवि या सम्मान से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

You May Also Like

More From Author