रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि अल नीनो के प्रभाव से मानसून कमजोर रहने की संभावना पहले ही जताई गई थी। सरकार किसानों के साथ है और उन्हें मौसम के अनुसार खेती की योजना बनाने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है।
मीडिया से चर्चा में मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य के बजट में शामिल AI मिशन के तहत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रभावी उपयोग पर काम किया जा रहा है। उन्होंने चरण पादुका योजना के टेंडर पर हाईकोर्ट की रोक का संज्ञान लेने की बात कही और कहा कि पिछली सरकार ने योजना बंद कर दी थी, जिसे उनकी सरकार ने फिर शुरू किया है।
मुख्यमंत्री ने 4 और 5 जुलाई को IIM में होने वाले चिंतन शिविर को सुशासन और सरकार के कामकाज की समीक्षा के लिए महत्वपूर्ण बताया।:::


