रायपुर। ‘सुशासन तिहार 2026’ के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशव्यापी दौरे की शुरुआत जशपुर के चंदागढ़ गांव से की। ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। दौरे के दौरान सीएम साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे एक घर का निरीक्षण किया और श्रमिकों से संवाद किया।
इस दौरान उन्होंने खुद निर्माण कार्य में हिस्सा लेते हुए ईंट जोड़कर श्रमदान भी किया, जिससे ग्रामीण भावुक हो उठे। हितग्राही अनुसुइया पैंकरा ने पक्का घर मिलने पर आभार जताया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन का उद्देश्य हर व्यक्ति तक समय पर समाधान और योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। 1 मई से 10 जून तक प्रदेशभर में जन समस्या निवारण शिविर लगाए जाएंगे, जहां शिकायतों का त्वरित निराकरण और योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।

