सीएम विष्णु देव साय ने हज यात्रियों को मेडिकल किट सौंपकर दी शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी के अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के हज यात्रियों को फर्स्टएड किट वितरित कर उनकी सुरक्षित और सफल यात्रा की कामना की। उन्होंने बताया कि इस वर्ष प्रदेश से 815 यात्री हज पर जा रहे हैं और पहली बार स्वास्थ्य विभाग द्वारा उन्हें विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने यात्रियों से देश-प्रदेश की खुशहाली के लिए दुआ करने की अपील की। वहीं सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि अब हज यात्रा के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ता, जिससे अधिक लोगों को यह अवसर मिल रहा है।

कार्यक्रम में हज कमेटी अध्यक्ष मिर्जा एजाज बेग समेत कई जनप्रतिनिधि और प्रदेशभर से आए हज यात्री मौजूद रहे।

You May Also Like

More From Author