रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्काईरूट एयरोस्पेस द्वारा विकसित भारत के पहले निजी कक्षीय प्रक्षेपण यान विक्रम-1 के सफल प्रक्षेपण पर खुशी जताते हुए इसे देश के अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अंतरिक्ष क्षेत्र में किए गए सुधारों और निजी कंपनियों को मिले प्रोत्साहन का परिणाम है कि भारत आज वैश्विक अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था में नई पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि विक्रम-1 का सफल प्रक्षेपण इसी परिवर्तनकारी सोच का प्रतीक है।
सीएम साय ने स्काईरूट एयरोस्पेस की पूरी टीम को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि यह सफलता भारत को अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी।

