पेयजल समस्या पर सीएम साय सख्त, लापरवाही पर कलेक्टरों की तय होगी जिम्मेदारी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पेयजल समस्या को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। सुशासन तिहार के तहत कोरिया जिले में आयोजित चौपाल के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों की समीक्षा करते हुए साफ कहा कि गांवों और नगरीय निकायों में कहीं भी पेयजल आपूर्ति बाधित नहीं होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गर्मी के मौसम में लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़े, यह किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों में सामने आ रही पेयजल समस्याओं का तत्काल निराकरण किया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही या कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सीएम साय ने स्पष्ट किया कि पेयजल संकट की स्थिति में संबंधित कलेक्टर की जिम्मेदारी तय की जाएगी। उन्होंने निर्माणाधीन पानी टंकियों का कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश भी दिए। साथ ही जहां टंकियों का निर्माण कार्य जारी है, वहां वैकल्पिक व्यवस्था के जरिए लोगों तक नियमित पेयजल पहुंचाना सुनिश्चित करने को कहा।

You May Also Like

More From Author