सीएम विष्णुदेव साय का बस्तर दौरा, कांकेर में विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दो दिवसीय बस्तर प्रवास पर हैं। अपने दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को वे कांकेर जिला पंचायत सभा कक्ष में बस्तर संभाग के चार जिलों के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक सुशासन तिहार कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री के कांकेर में ही रात्रि विश्राम करने की संभावना है। दौरे के दौरान वे भाजपा के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय महावीर सिंह राठौड़ एवं स्वर्गीय भारत मटियारा के परिजनों से भी मुलाकात कर सकते हैं।

You May Also Like

More From Author