SING Forum 2026 में शामिल होने सिंगापुर पहुंचे CM साय, निवेशकों के सामने रखेंगे छत्तीसगढ़ के अवसर

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय SING Forum 2026 में शामिल होने के लिए सिंगापुर पहुंच गए हैं। वहां वे छत्तीसगढ़ की विकास उपलब्धियों और निवेश की संभावनाओं को वैश्विक निवेशकों के सामने रखेंगे।

फोरम में मुख्यमंत्री प्रमुख निवेशकों और उद्योग प्रतिनिधियों के साथ CEO राउंडटेबल में शामिल होंगे। इस दौरान छत्तीसगढ़ में निवेश के अवसरों और विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध संभावनाओं पर चर्चा होगी।

मुख्यमंत्री के अनुसार, नई औद्योगिक नीति, प्राकृतिक संसाधन, बेहतर अधोसंरचना, कुशल मानव संसाधन और उभरते क्षेत्रों की संभावनाओं के जरिए छत्तीसगढ़ को प्रमुख निवेश केंद्र के रूप में स्थापित करने पर जोर है।

You May Also Like

More From Author