CM Vishnu Deo Sai Schedule: आज मंत्रालय में रहेंगे मुख्यमंत्री, 5 घंटे तक विभागीय कामकाज की करेंगे समीक्षा

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मंगलवार को मंत्रालय में रहकर विभिन्न विभागों के कामकाज की समीक्षा करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12:25 बजे मंत्रालय पहुंचेंगे और शाम 5 बजे तक मंत्रालय में रहेंगे।

इस दौरान मुख्यमंत्री अलग-अलग विभागों की प्रगति, योजनाओं के क्रियान्वयन और महत्वपूर्ण प्रशासनिक विषयों की समीक्षा कर सकते हैं। अधिकारियों के साथ बैठक में जनहित से जुड़े कार्यों और सरकार की प्राथमिकताओं को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है।

मुख्यमंत्री का मंत्रालय में करीब पांच घंटे का प्रवास रहेगा। समीक्षा बैठकों और विभागीय कार्यों के बाद वे शाम 5:25 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे। मुख्यमंत्री के मंत्रालय प्रवास को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

You May Also Like

More From Author