रायपुर: मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने मुख्यमंत्री निवास में प्रधानमंत्री Narendra Modi के ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पर राष्ट्र के नाम संबोधन का श्रवण किया। इस दौरान कई महिला जनप्रतिनिधि मौजूद रहीं।
मीडिया से चर्चा में मुख्यमंत्री साय ने विपक्षी दलों—कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, टीएमसी, डीएमके और ‘इंडी’ गठबंधन—पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने इस विधेयक को पारित नहीं होने दिया, जो देश की महिलाओं के साथ अन्याय है। उन्होंने इसे “घोर महापाप” करार दिया।
साय ने कहा कि प्रधानमंत्री ने आश्वासन दिया है कि महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए यह विधेयक भविष्य में जरूर पारित किया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है और उन्हें उनका अधिकार दिलाने के लिए काम जारी रहेगा।



