रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 11:30 बजे नवा रायपुर स्थित निजी रिजॉर्ट पहुंचेंगे, जहां ग्रीन स्टील एंड माइनिंग समिट 2026 में शामिल होंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 3 बजे मंत्रालय पहुंचेंगे और उद्योग विभाग की बैठक में हिस्सा लेंगे। बैठक के बाद शाम 5:55 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।

