सीएम विष्णुदेव साय आज रायपुर और जशपुर में रथयात्रा महोत्सव में होंगे शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर और जशपुर में आयोजित भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे रायपुर के गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और रथयात्रा महोत्सव में श्रद्धालुओं के साथ शामिल होंगे।

इसके बाद वे हेलीकॉप्टर से जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड स्थित दोकड़ा गांव पहुंचेंगे, जहां दोपहर 1:35 बजे से शाम 4:30 बजे तक श्री जगन्नाथ मंदिर में आयोजित रथयात्रा कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री अपने गृह निवास बगिया के लिए रवाना होंगे, जहां रात्रि विश्राम करेंगे.

You May Also Like

More From Author