रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर और दुर्ग जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 11:30 बजे मुख्यमंत्री निवास में आयोजित बैठक में भाग लेंगे। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे दुर्ग जिले के जामगांव (एम) में आयोजित राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में शामिल होंगे। वहीं दोपहर 2:45 बजे रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।
बस्तर को अलग राज्य बनाने की मांग पर CM साय का बड़ा बयान, बोले- मांग करने वाले विकास विरोधी



