मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन में होंगे शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन में शामिल होंगे। इस दौरान वे ग्रामोद्योग विभाग द्वारा आयोजित स्वदेशी प्रदर्शनी का भी शुभारंभ एवं अवलोकन करेंगे।

यह कार्यक्रम सुबह 11:30 बजे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (डीडीयू) ऑडिटोरियम में आयोजित होगा, जिसमें बुनकरों और ग्रामोद्योग से जुड़े प्रतिनिधि भी शामिल रहेंगे।

You May Also Like

More From Author