रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शुक्रवार को राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे सुबह 11:30 बजे कृषि मंडपम ऑडिटोरियम में आयोजित राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री शाम 5:30 बजे एक निजी होटल में आयोजित संवाद संगोष्ठी तथा 6:45 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित ‘नारी संगम’ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। सभी कार्यक्रमों के बाद वे रात 8 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।

