आज होगा डूमरतराई थोक बाजार फेस-2 का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे उद्घाटन

रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा विकसित डूमरतराई थोक बाजार फेस-2 के नामकरण एवं लोकार्पण समारोह का आयोजन रविवार, 5 जुलाई को शाम 5 बजे किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे, जबकि इसकी अध्यक्षता वित्त एवं आवास मंत्री ओ.पी. चौधरी करेंगे।

समारोह में मंत्री केदार कश्यप, गुरु खुशवंत साहेब, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत, मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, सुनील सोनी, गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव, महापौर मीनल चौबे, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और गणमान्य नागरिक शामिल होंगे।

You May Also Like

More From Author