रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा का कलश वंदन अभियान आज से शुरू होगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुबह 11 बजे पंडित दीनदयाल ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री, संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित प्रदेश स्तरीय अभियान के तहत भाजपा के 36 संगठन जिलों के अध्यक्षों को वाराणसी से लाई गई पवित्र माटी और जलयुक्त कलश वितरित करेंगे।



