रायपुर। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai आज राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुबह साढ़े 10 बजे महादेवघाट स्थित Hatkeshwar Nath Temple पहुंचकर रुद्राभिषेक करेंगे। गुजरात के Somnath Temple के 1000 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसका लाइव प्रसारण भी महादेवघाट से देखा जाएगा।
इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर ढाई बजे मुख्यमंत्री निवास में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स से मुलाकात करेंगे। इस दौरान मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया जाएगा।


