रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर में विभिन्न विभागीय बैठकों और कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे सुबह 11 बजे मंत्रालय पहुंचकर पारस राज्य प्रगति पोर्टल की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 1 बजे ‘विकसित भारत’ विषय पर आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे। वहीं, प्रेस वार्ता के बाद वे ऊर्जा विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे।


