रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बस्तर दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वे दोपहर 2 बजे रायपुर से जगदलपुर के लिए रवाना होंगे।
करीब 3:30 बजे मुख्यमंत्री शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय पहुंचेंगे, जहां वे ‘इनोवेशन महाकुंभ 1.0’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम में भाग लेने के बाद वे शाम 7 बजे बस्तर से वापस रायपुर एयरपोर्ट लौटेंगे।


