रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक में शामिल होने पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री साय ने उन्हें राजकीय गमछा भेंट कर छत्तीसगढ़ की पारंपरिक संस्कृति के अनुरूप सम्मानित किया।
बस्तर में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में विभिन्न राज्यों के बीच समन्वय, विकास और प्रशासनिक विषयों पर चर्चा की जा रही है।
इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और योगी आदित्यनाथ के बीच समसामयिक मुद्दों, अंतरराज्यीय समन्वय और क्षेत्रीय विकास से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। बैठक में सुशासन, विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की गई।

