महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का चार दिवसीय आंदोलन, पेट्रोल पंप से बाजार तक होगा प्रदर्शन

रायपुर। बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल और खाद्य सामग्रियों की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार के विरोध में चार दिवसीय आंदोलन का ऐलान किया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सभी जिला और ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

17 मई से शुरू होने वाले इस आंदोलन के तहत प्रदेशभर में धरना-प्रदर्शन किए जाएंगे। पहले दिन पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में पेट्रोल पंपों के सामने प्रदर्शन होगा। 18 मई को खाद्य तेल और राशन सामग्री की महंगाई को लेकर किराना बाजारों में प्रदर्शन किया जाएगा।

वहीं 19 मई को सराफा बाजारों में प्रदर्शन कर सोने-चांदी कारोबार पर पड़े असर को मुद्दा बनाया जाएगा। आंदोलन के अंतिम दिन 20 मई को सोशल मीडिया अभियान चलाकर महंगाई और आवश्यक वस्तुओं की कीमतों को लेकर सरकार को घेरा जाएगा।

कांग्रेस का आरोप है कि केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों के कारण आम जनता, किसान, मजदूर, व्यापारी और मध्यम वर्ग आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं।

You May Also Like

More From Author