रायपुर में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, ट्रांसफार्मर की पूजा कर बिजली संकट पर जताया विरोध

रायपुर। अघोषित बिजली कटौती, बढ़ी हुई बिजली दरों और लो-वोल्टेज की समस्या को लेकर कांग्रेस ने रायपुर में अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ट्रांसफार्मर की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सरकार के खिलाफ विरोध जताया।

कांग्रेस का आरोप है कि प्रदेशभर में लगातार अघोषित बिजली कटौती हो रही है, जबकि महंगी बिजली और लो-वोल्टेज की समस्या से आम उपभोक्ता परेशान हैं। पार्टी ने बिजली दरों में राहत और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की।

You May Also Like

More From Author