स्मार्ट मीटर और महंगी बिजली के खिलाफ कांग्रेस का अभियान, आज घर-घर पहुंचेंगे कार्यकर्ता

रायपुर। स्मार्ट मीटर और बढ़ती बिजली दरों के विरोध में कांग्रेस का प्रदेशव्यापी आंदोलन जारी है। एक अगस्त से शुरू हुए अभियान के तहत आज कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर बिजली उपभोक्ताओं से संपर्क करेंगे।

इस दौरान उपभोक्ताओं से महंगे बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के विरोध में आवेदन भरवाए जाएंगे। कांग्रेस का कहना है कि अभियान के जरिए लोगों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाया जाएगा।

You May Also Like

More From Author