विधानसभा नतीजों पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया: केरल जीत को बताया भरोसे की जीत, अन्य राज्यों में निराशा

रायपुर: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजों पर कांग्रेस ने संतुलित प्रतिक्रिया दी है। पार्टी ने केरल में मिली जीत को यूडीएफ के प्रति जनता के भरोसे की जीत बताया, जबकि अन्य राज्यों के परिणामों को उम्मीद से कमतर बताया है।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत केरल को विकास की दिशा में आगे बढ़ाने और यूडीएफ पर जनता के विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने स्वीकार किया कि कुछ राज्यों में नतीजे पार्टी की अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं रहे। बघेल ने कहा कि निराशा स्वाभाविक है, लेकिन पार्टी आत्ममंथन कर दोबारा जनता के बीच जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी लड़ाई एक पूरे तंत्र से है, जिसे लोकतांत्रिक तरीके से हराया जाएगा।

वहीं, प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि केरल की जनता ने कांग्रेस पर भरोसा जताया है और पार्टी उस विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेगी।

You May Also Like

More From Author