रायपुर: समग्र शिक्षा मिशन में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के आरोपों को लेकर नया विवाद सामने आया है। निक्सी (NICSI) कंपनी से जुड़े कर्मचारियों पर अवैध वसूली, बिल पास कराने और टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोप हैं।
चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपित कर्मचारियों की तैनाती शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के बंगले में किए जाने की चर्चा है, जिससे सवाल उठ रहे हैं कि इसकी जानकारी मंत्री को है या नहीं।
मुकेश मिश्रा और जगदंबा पांडेय पर लंबे समय से शिकायतें लंबित हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। जांच के लिए समिति बनाई गई थी, पर रिपोर्ट अभी तक सामने नहीं आई है।
इधर, वेतन में गड़बड़ी और कर्मचारियों से वसूली के आरोप भी लगे हैं। कई कर्मचारियों को चार महीने से सैलरी नहीं मिली है, जिससे नाराजगी बढ़ रही है।
शिक्षा विभाग ने मामले में स्पष्टीकरण मांगा है और अब निष्पक्ष जांच की मांग तेज हो गई है।

