जांजगीर में अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई, 612 मामले दर्ज, 1.74 करोड़ की वसूली

जांजगीर। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में 612 प्रकरण दर्ज करते हुए 1.74 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली की है।

कलेक्टर ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए निगरानी और कार्रवाई तेज की जाए। साथ ही बार-बार संलिप्त पाए जाने वाले वाहनों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

हाल ही में चलाए गए अभियान के तहत 50 मामलों में कार्रवाई कर 16.73 लाख रुपये वसूले गए। वहीं ग्राम नवापारा में जांच के दौरान करीब 200 ट्रैक्टर अवैध रेत को नदी में वापस डलवाया गया और 2 हाईवा वाहन जब्त किए गए।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

You May Also Like

More From Author