CSMCL ओवरटाइम भुगतान घोटाला: EOW की बड़ी कार्रवाई, अनवर ढेबर के सहयोगियों के ठिकानों पर छापा

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CSMCL) के ओवरटाइम भुगतान घोटाला मामले में राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने बड़ी कार्रवाई की है। EOW ने आरोपी अनवर ढेबर के सहयोगियों से जुड़े तीन ठिकानों पर सर्च अभियान चलाया।

कार्रवाई के दौरान जांच एजेंसी को कथित अवैध कमाई को नामी और बेनामी संपत्तियों में निवेश किए जाने से जुड़े अहम दस्तावेज और साक्ष्य मिले हैं। EOW एवं एंटी करप्शन ब्यूरो रायपुर में दर्ज अपराध क्रमांक 44/2024 के तहत यह कार्रवाई की गई है।

मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) के साथ आईपीसी की धारा 467, 468, 471 और 120बी के तहत अपराध दर्ज है। EOW अब जब्त दस्तावेजों के आधार पर संबंधित लोगों से पूछताछ कर रही है और यह जांच कर रही है कि कथित घोटाले की रकम किन माध्यमों से संपत्तियों में लगाई गई।

जांच एजेंसी ने बताया कि मामले में आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर अन्य कदम उठाए जाएंगे।

You May Also Like

More From Author