दामाखेड़ा अब “कबीर धर्म नगर”, सरकार ने पूरी की नाम परिवर्तन की प्रक्रिया

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने कबीरपंथियों के प्रमुख तीर्थ स्थल दामाखेड़ा के नाम परिवर्तन की औपचारिक प्रक्रिया पूरी कर ली है। राज्य राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचना के अनुसार अब सिमगा तहसील स्थित ग्राम दामाखेड़ा को “कबीर धर्म नगर, दामाखेड़ा” के नाम से जाना जाएगा।

सरकार ने यह फैसला मंत्रिपरिषद की बैठक में लिया था, जिसके बाद केंद्र गृह मंत्रालय की सहमति मिलने पर सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दामाखेड़ा दौरे के दौरान नाम परिवर्तन की घोषणा की थी।

रायपुर–बिलासपुर मार्ग पर स्थित दामाखेड़ा कबीरपंथियों का विश्व प्रसिद्ध तीर्थ है, जहां कबीर मठ की स्थापना 1903 में हुई थी। नाम बदलने के बाद कबीरपंथी समाज और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

You May Also Like

More From Author