दीपक बैज आज कबीरधाम के दौरे पर, बोड़ला में बच्चों से करेंगे मुलाकात

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज आज कबीरधाम जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वे सुबह 10 बजे रायपुर के देवेंद्र नगर से बोड़ला के लिए रवाना होंगे। यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ ले रहे बच्चों से मुलाकात करेंगे।

दीपक बैज दोपहर 12 बजे बोड़ला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे बोड़ला से पिपरिया के लिए रवाना होंगे। पिपरिया से वे दोपहर 2:30 बजे ग्राम बंदनी कुमान के लिए प्रस्थान करेंगे।

कार्यक्रम के मुताबिक, दीपक बैज दोपहर 3 बजे ग्राम बंदनी कुमान पहुंचेंगे। यहां वे पार्टी पदाधिकारियों और ग्रामीणों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान स्थानीय लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ उनकी चर्चा प्रस्तावित है।

ग्राम बंदनी कुमान में मुलाकात के बाद दीपक बैज शाम 4 बजे रायपुर के लिए रवाना होंगे। उनके शाम 7 बजे रायपुर के देवेंद्र नगर पहुंचने का कार्यक्रम निर्धारित है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के इस दौरे में स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती बच्चों से मुलाकात और स्थानीय पार्टी पदाधिकारियों व ग्रामीणों से संवाद प्रमुख कार्यक्रमों में शामिल हैं।

You May Also Like

More From Author