रायपुर। नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई को लेकर कांग्रेस ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि विधायक कॉलोनी के लिए गरीबों के घर तोड़ना गलत है। उन्होंने कांग्रेस और भाजपा दोनों दलों के विधायकों से मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर विधायक कॉलोनी नवा रायपुर में बनाने की मांग करने की अपील की।
बैज ने आरोप लगाया कि कार्रवाई में वर्षों से रह रहे ग्रामीणों के घर, पीएम आवास और इंदिरा आवास भी तोड़ दिए गए, जबकि प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई। उन्होंने सरकार से प्रभावितों से माफी मांगने, उचित मुआवजा देने और उसी स्थान पर नया आवास उपलब्ध कराने की मांग की।


