दीपक बैज का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- प्रदेश में दो तरह का कानून चल रहा

रायपुर। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने विश्रामपुर मामले को लेकर भाजपा सरकार और पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं के खिलाफ एकतरफा कार्रवाई की गई, जबकि विरोध के बाद ही BJYM कार्यकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज हुई।

बैज ने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ चुकी है और सरकार केवल भाजपा नेताओं के लिए काम कर रही है। उन्होंने अपने मोबाइल चोरी मामले, विधायक रामकुमार टोप्पो विवाद और भाजपा विधायक दीपेश साहू के सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शादी करने के फैसले पर भी सवाल उठाए। बैज ने इसे भाजपा का राजनीतिक प्रचार बताया।

You May Also Like

More From Author