इंदिरा वार्ड उपचुनाव: दीपक बैज का भाजपा पर हमला, सत्ता के दुरुपयोग का लगाया आरोप

जगदलपुर। इंदिरा वार्ड उपचुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा पर सत्ता और प्रशासनिक तंत्र के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव में दबाव की राजनीति की जा रही है।

दीपक बैज ने दावा किया कि इंदिरा वार्ड लंबे समय से कांग्रेस का मजबूत गढ़ रहा है और उपचुनाव में भी जनता का समर्थन कांग्रेस को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि महंगाई और जनहित से जुड़े मुद्दे इस चुनाव में अहम भूमिका निभाएंगे।

कांग्रेस ने भाजपा प्रत्याशी को पैराशूट उम्मीदवार बताते हुए कहा कि सत्ताधारी दल के पास जनता के सामने रखने के लिए कोई बड़ी उपलब्धि नहीं है। पार्टी नेताओं ने विश्वास जताया कि इंदिरा वार्ड की जनता एक बार फिर कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करेगी।

You May Also Like

More From Author