रायपुर। नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर हमला तेज कर दिया है। पूर्व पीसीसी अध्यक्ष धनेंद्र साहू ने कहा कि कांग्रेस के पांच विधायकों ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर प्रस्तावित विधायक आवास नहीं लेने का फैसला किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि गरीबों के मकानों को अवैधानिक रूप से तोड़ा गया और न्याय नहीं मिलने पर कांग्रेस अदालत का रुख करेगी।
साहू ने कहा कि नकटी की जमीन राजस्व रिकॉर्ड में चारागाह के रूप में दर्ज है और कार्रवाई पूरी तरह अवैधानिक है। उन्होंने भाजपा के चिंतन शिविर, राम वन पथ गमन, शिक्षा व्यवस्था, कर्मचारियों की हड़ताल और भाजपा के भीतर असंतोष को लेकर भी राज्य सरकार पर निशाना साधा।



