ड्यूटी में लापरवाही पर डायल-112 का आरक्षक निलंबित, DCP ने जारी किया आदेश

रायपुर। डायल-112 में तैनात आरक्षक संदीप शर्मा को ड्यूटी में लापरवाही और अमर्यादित व्यवहार के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में पुलिस उपायुक्त उमेश प्रसाद गुप्ता ने आदेश जारी किया है।

आदेश के अनुसार, 30 जून की रात सिटी सेंटर मॉल के सामने हुई सड़क दुर्घटना की सूचना मिलने के बावजूद आरक्षक देर से मौके पर पहुंचे और उनका व्यवहार भी अनुचित पाया गया। मामले को गंभीर मानते हुए उन्हें निलंबित कर रक्षित केंद्र रायपुर संबद्ध किया गया है। निलंबन अवधि में नियमानुसार निर्वाह भत्ता देय होगा।

You May Also Like

More From Author