डोंगरगढ़ में अवैध शराब बिक्री का VIDEO वायरल, अगले ही दिन पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

राजनांदगांव। डोंगरगढ़ शहर में अवैध शराब बिक्री का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रवि शेंडें को गिरफ्तार कर लिया। वायरल वीडियो में कुछ युवक आरोपी के घर से शराब लेते और पैसे देते नजर आ रहे थे।

पुलिस को 17 सितंबर को सूचना मिली थी कि आरोपी बधियाटोला-छिरपानी रोड की पुलिया के पास शराब बेचने के लिए छिपाकर रखा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5 नग सिम्बा बीयर और 20 नग गोवा स्पेशल व्हिस्की बरामद की। जब्त शराब की कुल मात्रा 6.850 बल्क लीटर है, जिसकी अनुमानित कीमत 3,450 रुपये बताई गई है।

आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार रवि शेंडें के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत पहले भी 10 मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

You May Also Like

More From Author