डोंगरगढ़। मानसून की पहली तेज बारिश ने नगर पालिका की तैयारियों की पोल खोल दी। केदारबाड़ी, कालकापारा, टिकरापारा और रेलवे चौक समेत कई इलाकों में जलभराव हो गया, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। केदारबाड़ी में कई घरों में बारिश का पानी घुस गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल बारिश में यही स्थिति बनती है और कई बार शिकायतों के बावजूद स्थायी समाधान नहीं किया गया। रहवासियों ने आरोप लगाया कि कॉलोनी में समुचित जल निकासी व्यवस्था नहीं होने से पूरा इलाका जलमग्न हो जाता है। लोगों ने प्रशासन से प्रभावी ड्रेनेज व्यवस्था विकसित कर समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।

