छत्तीसगढ़ कैडर के दो प्रमोटी IAS अधिकारियों को बैच आवंटन

रायपुर। केंद्रीय लोक कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने छत्तीसगढ़ कैडर के दो प्रमोटी आईएएस अधिकारियों को बैच आवंटित कर दिया है। ये दोनों अधिकारी एलाइड सर्विसेस से पदोन्नत होकर आईएएस बने हैं।

जारी आदेश के मुताबिक, राज्य वित्त सेवा से पदोन्नत ऋषभ पराशर को 2020 बैच दिया गया है, जिसमें उनका स्थान गोपाल वर्मा के बाद रहेगा। वहीं, तरुण कुमार किरण को 2021 बैच आवंटित किया गया है। इस बैच में उनकी वरिष्ठता आशीष टिकरिया के बाद और नम्रता चौबे से पहले निर्धारित की गई है।

You May Also Like

More From Author