रायपुर: छत्तीसगढ़ के भारतमाला घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए धमतरी के कुरूद में पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के चचेरे भाई भूपेंद्र चंद्राकर के ठिकानों पर छापेमारी की।
इस कार्रवाई पर PCC अध्यक्ष दीपक बैज ने सवाल उठाते हुए कहा कि मामला सिर्फ एक व्यक्ति तक सीमित है या इसके तार बड़े स्तर तक जुड़े हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई बड़े भ्रष्टाचार की ओर इशारा करती है और राजनीतिक दबाव बनाने की कोशिश भी हो सकती है।
बैज ने यह भी कहा कि पिछले कई वर्षों में पहली बार किसी बीजेपी नेता के परिवार तक ऐसी कार्रवाई पहुंची है। फिलहाल ईडी मामले की जांच में जुटी है और दस्तावेजों की जांच जारी है, जबकि इस मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।


